मधुबनी, अप्रैल 25 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। उत्पाद थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सीएनजी टेंपो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद थाना झंझारपुर के निरीक्षक के नेतृत्व में 23 अप्रैल की शाम गश्ती के दौरान अंधरामठ ग्रामीण सड़क पर एक संदिग्ध सीएनजी टेंपो को रोका गया। टेंपो में रखे झोले और प्लास्टिक की बोरियों से नेपाली देशी शराब बरामद हुई।जिसकी कुल मात्रा लगभग 225 लीटर बताई गई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. नासिर (35) एवं मो. असगर (40) के रूप में हुई है, दोनों झंझारपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उत्पाद विभाग ने बताया कि टेंपो का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था तथा चेसिस और इंजन नंबर भी स्पष्ट नहीं पाया गया। जब्त वाहन को भी ...