बरेली, फरवरी 20 -- दीप तिवारी 20बीएलवाई45-चोरी का आरोप लगाने वाली महिला बरेली, मुख्य संवाददाता। टेंपो से महिला का पर्स चोरी हो गया, जिसमें कुछ जेवर और रुपये थे। इसको लेकर कचहरी के पास महिला ने टेंपो चालक पर चोरी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंट के गांव नवीनगर निवासी नीरज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह मीरगंज से टेंपो से अपने गांव लौट रही थीं। उनके पर्स में आधा तोला सोने की नथनी, सोने की बेसर और कुछ रुपये रखे थे। फतेहगंज पश्चिमी से टेंपो में कुछ सवारियां बैठीं और कचहरी के पास उतर गईं। नीरज ने कचहरी पर उतरकर किराया देने के लिए पर्स खोला तो उसमें रखे जेवर और 500 रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने चालक पर चोरी कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। उसने यूपी 112 को फोन करके पुलिस बुलाई लेकिन इसी बीच चालक भा...