टेंपो से पैसा वसूली को लेकर मारपीट, अफरा-तफरी
महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर रविवार की दोपहर टेंपो चालक एवं टेंपो का नंबर लगाने वाले कथित युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते चौराहे पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। गांधी चौक से ठूठीबारी की तरफ जाने वाले यात्रियों में भी भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। टेंपो में बैठे यात्री इधर-उधर भाग कर दुकानों की तरफ चले गए। कुछ देर तक चौराहे पर आवागमन बाधित रहा। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में भी साफ तौर से देखा जा सकता है कि गांधी चौक पर किस तरह से पैसे की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया था। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।
मारपीट का कारण नौतनवा के गांधी चौक पर हुई मारपीट की घटना में भी पैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.