सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- पुपरी। पुपरी मध निषेध थाना पुलिस ने अबैध रूप से शराब खरीद बिक्री के रोकथाम को लेकर चलाए अभियान के तहत टेम्पों पर लदे 24 सौ बोतल नेपाली शराब जब्त की है। जबकि टेम्पों को छोड़कर तस्कर फरार हो गए। इस सम्बंध में एएसआई आनन्द कुमार के द्वारा थाने में अज्ञात टेम्पों चालक व तस्कर के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। जानकारी के अनुसार सुरसंड बालकेश्वर नाथ मंदिर के समीप मद्य निषेध पुलिस द्वारा जांच के क्रम टेम्पों व शराब को जब्त किया है। 420 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार : सुप्पी। एलटीएफ प्रभारी ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान शनिवार की देर शाम गश्ति के दौरान थाना क्षेत्र के जमला गांव के समीप सैनिक रोड पर बाइक पर बोरा में बांधकर ले जा रहे 420 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सुप्पी थाना क्षेत्...