गढ़वा, जून 21 -- गढ़वा। गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर लातदाग गांव के पास रविवार को टेंपो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला पलामू जिलांतर्गत डाल्टनगंज थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की पत्नी रीता देवी बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने घर से उत्तर प्रदेश के विंढमगंज एक छेंका कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। वहां से वापस अपने घर टेंपो से लौट रहे थे। उसी क्रम में मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव के पास टेंपो का गेट ब्रेक लगाने के दौरान खुल गई। उससे गीता देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...