बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित हुसैनीचक ढाला के समीप गुरुवार की दोपहर बाद बाइक एवं टेंपो के आमने सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गये। इसमें तीन बाइक सवार युवक सहित टेंपो के चालक शामिल हैं। घायलों की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सादपुर निवासी भरोसी महतो के पुत्र नारायण कुमार एवं बाइक सवार छोटी बलिया निवासी सहदेव पासवान के पुत्र कुणाल कुमार, जानीपुर निवासी जनार्दन शर्मा के पुत्र छोटू कुमार एवं विपिन राम के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में कराई गयी है। घटना के संबंध में बताया गया कि बाइक सवार तीन युवक बेगूसराय की ओर से विपरीत दिशा में आ रहा था। यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, तीन रेफर इसी बीच बलिया से बेगूसराय की ओर जा रही टेंपो में जोरदार ठोकर मार दी। सभी घायलों को स्थानीय ...