बरेली, जनवरी 29 -- रामनगर। आंवला-शाहबाद मार्ग पर बुधवार देर शाम ई-रिक्शा और टेंपो की टक्कर में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को रामनगर पीएचसी से सभी लोगों को बरेली जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बताया गया कि नसरतगंज के लोग दिल्ली मजदूरी करने जा रहे थे। ग्राम नसरत गंज के रंजीत, लक्ष्मण, टिंकू, मायाराम पुत्र बुद्धसेन, मायाराम पुत्र किसन लाल राजेंद्र आदि गांव से ई रिक्शा लेकर टांडा बस में बैठने जा रहे थे। उधर, रमपुरा भोपतनगर के हसन खां, रिजवान खां, आसिफ आदि किसी काम से टेंपो से आंवला जा रहे थे, तभी आमने-सामने से दोनों वाहन टकरा गए। जिसमें सभी लोगों के गंभीर रूप से चोट आईं हैं। सभी लोगों को उपचार हेतु बरेली जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.