गोड्डा, जून 3 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर बोरियों मुख्य मार्ग बासभीठा के पास टेम्पू पलटने से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल को बोआरीजोर थाना प्रशासन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर प्रणब द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार की। जंहा घायल की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी निवासी मैसा पहाड़िया 45 वर्ष, सुरजी पहाड़िन 42 वर्ष और चापी पहाड़िन 15 वर्ष के रूप में की गई। बताया जाता है कि सभी लोग सुबह साहिबगंज जिले के बोरियों प्रखंड के राजहन मेला देखने गया था। संध्या समय टेंपो वाहन से वापस लौटने के दौरान बासभीठा स्थित मोड़ के पास गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इधर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मैसा पहाड़िया को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। इधर थाना से पहुंचे एएसआई घ...