गढ़वा, जनवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका थानांतर्गत ललकोरिया गांव में गुरुवार की सुबह टेंपो और लूना की टक्कर में बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी रामसुंदर साव का पुत्र संजय साव के रूप में हुई है। वहीं घायल 55 वर्षीय पिता रामसुंदर साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र छठी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के आरागाही गांव जा रहे थे। उसी दौरान ललकोरिया गांव के पास लूना और टेंपो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में लूना पर सवार दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां संजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रामसुंदर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.