गढ़वा, जनवरी 11 -- गढ़वा। केतार थानांतर्गत रेखाडीह घाट के पास टेंपो व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चेचरिया गांव निवासी धनेश्वर खरवार का पुत्र परशु नारायण सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परशु अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर धान कुटवाने के लिए जा रहा था। उसी क्रम में रेखाडीह घाट के पास विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.