जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- अंतरराज्यीय अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने में जुटी आबकारी विभाग की टीम को मुख्य सरगना नीरज गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल पा रही है। दूसरी ओर, उसका अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर अभियान चलाकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप डिमना रोड के पास ऑटो से 264 प्लास्टिक बोतलों में भरी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। ऑटो चालक अभिमन्यू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान इस अवैध कारोबार में कुख्यात शराब तस्कर नीरज गुप्ता और उसके अन्य सहयोगियों की संलिप्तता सामने आई है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह महंगी ब्रांड की खाली बोतलें कोलकाता से लाकर उसमें सस्ती श...