कानपुर, मार्च 10 -- चकेरी। डग्गामार वाहनों में सवारी बनकर चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है। टेंपो में सवारी बनकर बैठे चोर ने वृद्ध किसान की जेब काट 30 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। इटावा के भर्थना निवासी संजीव कुमार के अनुसार, वह अपनी चकेरी के नई बस्ती निवासी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार की दोपहर को वह गांव से घण्टाघर चौराहे पर आए थे। इसके बाद वे रामादेवी चौराहे पर आने के लिए टेंपो में सवार हुए। संजीव कुमार ने बताया कि उनके बगल में एक युवक बैठा था। जिसने रास्ते मे उनकी जेब काटकर 30 हजार रुपये निकाल लिए। जब टेंपो रामादेवी चौराहे पहुंचा तो संजीव उतरे और किराया देने के लिए जेब मे हाथ डाला तो जेब कटी मिली। वहीं, युवक पर चौराहे पर उतरकर भाग निकला, जिसके बाद उन्होंने चकेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.