टेंपो में बैग से छह हजार उड़ाए, महिला गिरफ्तार
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र में टेंपो में सवार कुछ महिलाओं ने एक बच्ची के बैग से छह हजार रुपये पार कर दिए। उस समय महिलाएं फरार हो गईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने एक महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके महिला को जेल भेज दिया है। इगलास क्षेत्र के भोंराकोरवा निवासी संजय के अनुसार शुक्रवार को अलीगढ़ से दवा लेकर इगलास के लिए लौट रहे थे। बेटी सपना को टेंपो में सामान के साथ बैठा दिया था। संजय टेंपो के साथ चल रहे थे। आगरा रोड पर चिंरजीलाल स्कूल के पास बेटी के बराबर में बैठी तीन महिलाओं ने बैग में रखे छह हजार रुपये निकाल लिए। महिला से कहा कि रुपये वापस कर दो तो वह गालीगलौज करते हुए मौके से भाग गईं। बाद में उन्हें काफी तलाशा, मगर नहीं मिलीं। शनिवार को फिर से तलाश की सुबह करीब 11 बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.