शाहजहांपुर, मार्च 8 -- सिंधौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बिलंदपुर-सिंगापुर मार्ग पर ईटारोड़ा गांव के पास शाम करीब चार बजे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सरैया जप्ती निवासी हरप्रीत (28) और साहब सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंपो में सवार कांति देवी निवासी बरेली भी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कांति देवी टेंपो से गांव सुहेली अपनी बहन के घर होली मिलने जा रही थीं। वहीं हरप्रीत और साहब सिंह बाइक से बिलंदपुर गद्दीपुर की ओर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना राहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.