टेंपो पलटा, सास-दामाद गंभीर रूप से घायल
बरेली, अप्रैल 28 -- आंवला। आंवला-बिसौली मार्ग पर मंगलवार दोपहर शादी समारोह से लौट रहे परिवार का टेंपो कसूमरा के समीप पलट गया। हादसे में सास और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के मोहल्ला आल्हादपुर के श्रीनिवास अपने निजी टेंपो से एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने साले गौतम और सास शांति देवी के साथ वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में मनोना और कसूमरा के बीच टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। जिसमें श्री निवास और शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बकरी बचाने में अनियंत्रित टेंपो पलटी, पांच घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.