कोडरमा, मई 7 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर-बसरिया रोड स्थित बेहराय गांव के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाराडीह निवासी सावन कुमार (पिता स्वर्गीय शंकर सिंह) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सावन कुमार महुआदोहर निवासी डीजे साउंड में काम करता था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे वह टेंपो से सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान बेहराय गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस संबंध में चंदवारा थाना पुलिस से पूछे जाने पर पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.