संभल, फरवरी 13 -- संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह चन्दौसी मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सब्जी बेचकर लौट रहे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध को टेंपो चालक ने सिद्धी विनायक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाक्षेत्र में नूरियो सराय निवासी 60 वर्षीय वृद्ध शिव कुमार गुरुवार सुबह सब्जी बेचकर चन्दौसी से टेंपो में सवार होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि भवानीपुर पुल के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पल गया और वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। टेंपो चालक ने वृद्ध को सिद्धी विनायक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहा...