टेंपो पलटने से युवक की मौत, बाइक सवार दंपति समेत चार
बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। गाजियाबाद से टेंपो में बैठकर संभल जिले में अपने गांव जा रहे युवक की अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर टेंपो पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 40 वर्षीय सतवीर यादव पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव शाहपुर थाना धनारी जिला संभल टेंपो से गाजियाबाद से अपने गांव जा रहे थे। बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव गरहेरा के पास दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। जिससे सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई और टेंपो चालक ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो पलटने के दौरान अनूपशहर से गंगा स्नान कर बाइक से जा रहे वीरपाल उनकी पत्नी कमलेश, बेटी साधना भी गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह लोग गांव सिरसा थाना रजपुरा जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.