मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- थाना क्षेत्र के ग्राम करिया नगला के पुलिया मोड़ पर सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने टेंपो चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के ग्राम बिलावाला निवासी दानिश ने बताया कि उनका पुत्र आहिल गांव बुढ़ानपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह टेंपो से घर लौट रहा था। बताया कि टेंपो को चालक गुलफाम चला रहा था।आरोप है कि चालक ने ग्राम करिया नगला के पुलिया मोड़ पर तेज गति व लापरवाही से वाहन मोड़ दिया, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छात्र आहिल टेंपो के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद परिजन घायल छात्र को तत्काल भोजपुर स्थित अस्पताल ले गए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.