देवरिया, मार्च 29 -- विशुनपुरा बाजार। शनिवार की शाम को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टेंपो में सवार दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आनंदनगर के रहने वाले कुछ लोग शनिवार की सुबह टेंपो से कुलकुला माता का दर्शन करने गए थे। शाम को वापस लौटने के दौरान टेंपो मुरारछापर गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मनोज यादव, चांदनी, अच्छेलाल व राजकुमारी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.