नोएडा, नवम्बर 10 -- नोएडा, संवाददाता। हिंडन में मूर्ति विसर्जित करके लौटते समय टेंपो पलटने से घायल तीसरे श्रद्धालु ने सोमवार को दम तोड़ दिया। 13 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो लोगों की रविवार शाम मौत हो गई थी। यह हादसा रविवार शाम एफएनजी लिंक मार्ग स्थित पुल पर हुआ था। रविवार शाम करीब पांच बजे टेंपो में 16 से अधिक लोग सवार थे। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव समाज के लोगों ने पूजा रखी थी। रविवार को पूजा संपन्न होने के बाद हिंडन में काली माता की मूर्ति विसर्जित करने के बाद सर्फाबाद लौट रहे थे। बिसरख की ओर से एफएनजी की तरफ आने वाले मार्ग पर टेंपो ने जैसे ही हिंडन पुल पार किया तो लिंक मार्ग पर चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर टेंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.