देहरादून, फरवरी 19 -- सुल्तानपुर। क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार टेंपो (छोटा हाथी) के चलते बड़ा हादसा हो गया। किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में छोटा हाथी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आरोपी चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...