अमरोहा, मार्च 9 -- हसनपुर, संवाददाता। संभल मार्ग पर टेंपो ने आगे चल रही बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार दंपति व मासूम बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मासूम की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव अशरफपुर निवासी अब्दुल सलाम पत्नी शाइस्ता, बहन सायरा व दो वर्षीय बेटी इनाया के संग बाइक से रविवार शाम ईद के मद्देनजर शहर में खरीदारी करने आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक संभल मार्ग पर कालाखेड़ा पुल के निकट पहुंची कि पीछे आ रहे तेज गति टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुल सलाम, शाइस्ता, सायरा व इनाया गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद दो वर्षीया इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.