टेंपो दुर्घटना में मजदूर की मौत
गढ़वा, जुलाई 26 -- मझिआंव। पलामू एक्सप्रेस से उतरकर मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे अपने घर कांडी थाना क्षेत्र के ढ़ेलकाडीह आ रहे 27 वर्षीय युवक अगस्त कुमार पासवान की टेंपो दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की मां राजकुमारी कुंवर और बहन मुनि देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि अगस्त पटना में मजदूरी करता था। वहां से पलामू एक्सप्रेस से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर उतरकर टेंपो से घर आ रहा था। उसी दौरान मोखापी और जयनगरा गांव के बीच टेंपो पलट गया। उससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टक कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.