सिमडेगा, अप्रैल 4 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी पंचायत के राजाबासा जंगल के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बड़काडुईल निवासी राजेन्द्र सिंह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...