मथुरा, अप्रैल 13 -- छटीकरा चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक टेंपो चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी और टीएसआई के साथ अभद्रता कर दी। चालक का दुस्साहस यहीं नहीं रुका, उसने मौके पर पहुंची जैत थाना पुलिस को भी सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को छटीकरा चौराहे पर एक टैंपो चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी। ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब उसे टैंपो आगे बढ़ाने को कहा तो चालक ट्रैफिक पुलिस और महिला पुलिसकर्मी प्रियंका से अभद्रता करने लगा। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस चालकों की मनमानी से रोज लगता जाम, घंटों जूझते लोग हंगामा बढ़ता देख ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर दया शंकर यादव मौके पर पहुंचे और चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन...