औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर ओरा करहारा गांव के समीप शनिवार को एक टेंपो ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के डिहुली, शिवगंज निवासी छह वर्षीय पीयूष कुमार के रूप में की गई है। घायलों में इसी गांव की नेहा देवी, रंजू देवी, प्रियंका कुमारी, बसंती देवी, आदर्श कुमार, शिल्पी कुमारी, शालिनी कुमारी शामिल है। इसके अलावा टेंपो चालक सदर प्रखंड के फेसर थाना के सिमरा गांव का सचिन दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुआ है। घायलों का इलाज अस्पताल में कराने के बाद तीन लोगों को रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार डिहुली गांव के रहने वाले लोग नगर थाना के बराटपुर में मुन्ना कुमार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.