आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के लालडिग्गी के पास बाइक सवार ने शुक्रवार को टेंपो चालक को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। शहर कोतवाली के सिकरौरा गांव निवासी संतोष चौहान टेंपो चलाता है। वह शुक्रवार सुबह टेंपो लेकर मातवरगंज शंकरजी तिराहा से लालडिग्गी की ओर जा रहा था। लाल डिग्गी में एक व्यक्ति सड़क पर बाइक खड़ी करने लगा। विरोध करने पर विवाद करने लगा। उसके साथ कई और लोग आ गए। उन्होंने टेंपो चालक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...