बरेली, अप्रैल 16 -- शाही। बुधवार को टेंपो चालक करन निवासी कुरतरा कस्बा शाही के बस अड्डा तिराहे पर फतेहगंज पश्चिमी को टेम्पो पर सवारिया बैठा रहा था। उसी समय ई-रिक्शा चालक ई रिक्शा लेकर बस अड्डा तिराहे पर पहुंच गया और टेंपो चालक से गाली गलौच करते हुए सवारियां बैठाने से मना किया। टेंपो चालक ने गालियों का विरोध किया तो ई-रिक्शा चालक ने इसरार व उसके भाई भोला निवासी मोहल्ला मोतीनगर कस्बा शाही ने मिलकर टेंपो चालक की जमकर पीटा। टेंपो चालक करन चोटिल हो गया। पीड़ित ने इसरार व भोला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.