टेंपो चालक का मोबाइल और पर्स चोरी, आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद, जून 23 -- रफीगंज बस स्टैंड के पास टेंपो चालक का मोबाइल और पर्स चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में टकरा निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र सोनू कुमार ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि 15 जून को वह बस स्टैंड के पास अपने टेंपो में सवारी बैठा रहे थे। इसी दौरान एक युवक आगे की सीट पर आकर बैठ गया। सवारी का इंतजार करने के दौरान युवक ने टेंपो की झोली में रखा मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिया तथा मौके से फरार हो गया। सोनू कुमार ने बताया कि युवक को भागते देख उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से निकल गया। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक का मोबाइल और पर्स चोरी, आरोपित गिरफ्तार आसपास के लोगों से पूछताछ में युवक के हाजीपुर गोला क्षेत्र का रहने वाला होने की जानकारी मिली। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.