टेंपो चालकों से वसूली में दो आरोपी गिरफ्तार
हाथरस, मई 22 -- हाथरस, संवाददाता। टेंपो चालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक रूपए वसूलने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टेंपो चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक को ज्ञापन सौंपा था। टेंपो चालकों में वसूली को लेकर आक्रोश व्याप्त था। हाथरस-सादाबाद मार्ग पर टेंपो चलाने वाले चालकों ने अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाते हुए सादाबद के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा था। चालकों ने आरोप लगाया था कि हाथरस निवासी तीन लोगों द्वारा प्रत्येक चक्कर पर 100 और हर महीने प्रति वाहन 1000 रूपए की अवैध वसूली की जाती है। यह वसूली पुलिस के नाम पर की जाती है। नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। पूर्व विधायक ने हाथस कोतवाली प्रभारी से अवैध वसूली बंद कराने को कहा था। एसपी के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.