देवरिया, मार्च 24 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया कसया मार्ग पर चलने वाले ऑटो रिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री को साफ़ सूत्री मांग पत्र भेजा है। टेंपो चालकों ने पत्र देकर यातायात पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। चालक 25 मार्च को रामपुर कारखाना से पैदल मार्च करते हुए सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे।सोमवार को टेंपो चालक संजय तिवारी, बबलू राय, बेचू जायसवाल, रमाशंकर, प्रद्युम्न तिवारी, इंद्रासन, करुणानिधि, संतोष कुमार, सुनील मद्धेशिया, अशोक सिंह, बबलू, नंदलाल आदि ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव एवं अपर मुख्य सचिव को सात सूत्री मांग पत्र भेजा। चालकों का कहना है कि वे निजी व किराये के ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.