टेंपो चालकों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जुलाई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आटो चालकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ऑटो चालक संगठन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे आटो चालकों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे हड़ताल और चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगे। संगठन के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग ऑटो चालकों से 15 वर्ष का वन टाइम टैक्स वसूलता है, जबकि परमिट केवल 10 वर्ष के लिए जारी किया जाता है। उन्होंने इस व्यवस्था को अनुचित बताते हुए इसमें सुधार की मांग की है। संगठन मंत्री छोटेलाल और शाहिद अहमद ने कहा कि परिवहन विभाग ने कागजों में 48 ऑटो स्टैंड चिह्नित कर रखे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.