मैनपुरी, मई 20 -- कस्बा के बस स्टैंड से एमाहसननगर चौराहा पर टेंपो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से आए दिन जाम लगता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बावासियों व राहगीरों ने सख्त कार्रवाई करते हुए रूट निर्धारण करने की मांग की है। वहीं आरोप लगाया कि वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। कस्बावासी विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि कस्बा में बिना परमिट व बिना पंजीकरण के ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिससे जगह-जगह जाम के हालत पैदा हो जाते हैं। टेंपो चालकों व ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूला जा रहा है। कस्बा के सब्जी मंडी चौराहा से करहल तक की दूरी 12 किलोमीटर है लेकिन टेंपो चालक 40 रुपये किराया वसूलते हैं। वहीं दिहुली बरनाहल मार्ग की दूरी 5 किमी है। किराया Rs.20 रुपये लिया जाता है। एसे ही अन्य स्थानों तक पहुंचने...