भागलपुर, जून 30 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता।  खरीक में एक पेट्रोल पंप के पास एनएच-31 पर सोमवार की सुबह टेंपो को बचाने में पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पिकअप में जा टकरायी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने वाहन के नीचे फंसी बाइक और दोनों युवकों को निकाला। दुर्घटना में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दूसरे घायल को मायागंज अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया गया है। खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि नवगछिया की ओर से अगरबत्ती लदा पिकअप खगड़िया की ओर जा रही थी। जबकि सीएनजी टेंपो बिहपुर की ओर से आ रहा था। टेंपो को बचाने के चक्कर में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसी दौरान तेज रफ्तार बा...