गढ़वा, फरवरी 19 -- कांडी। थानांतर्गत ब्लॉक गेट के समीप गुरुवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना दोपहर करीब 1.20 बजे की है। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल बच्ची की पहचान कांडी निवासी गुड्डू बैठा की पांच वर्षीया पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। वह ब्लॉक के सामने खड़ी संजीव बस में खाना पहुंचाने आयी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक टेंपो डूमरसोता से कांडी की ओर आ रहा था। उसी दौरान ब्लॉक गेट के पास मासूम बच्ची इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी लाया गया।

हिंदी हि...