टेंपो की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत, मार्च 31 -- बीसलपुर। संवाददाता वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को तेजगति से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव जलालपुर निवासी नन्ही देवी पत्नी इंद्रपाल मानपुर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। रोड के किनारे खड़ी थी। उसी दौरान तेजगति से आ रहे टेंपो ने नन्ही देवी को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.