टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया बाजार के पास शनिवार की शाम टेंपो की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका पति घायल हो गया। घटना के समय दोनों अस्पताल में भर्ती बेटी को देख कर घर लौट रहे थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी 52 वर्षीया चमेला पत्नी रामभरत की बेटी की शादी पवई में हुई है। बेटी को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है। पवई के एक निजी अस्पताल में बेटी भर्ती है। शनिवार को दंपति अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी को देखने के लिए पवई गए थे। शाम को दोनों एक ही टेंपो से घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया बाजार के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे टैंपो ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से फूलपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.