मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- छपार। खुड्डा- खोजानगला मार्ग पर में टेंपो की टक्कर से बालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी मोनू का 10 वर्षीय पुत्र आदि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग घर से किसी कार्य के लिए बस स्टैंड पर गया था। वहां से पैदल ही घर लौट रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे टेंपो चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। चालक टेंपो सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से मासूम जख्मी, रेफर यह भी पढ़ें- मुंगेर: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक.सवार जख्मी यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आया युवक, चालक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...