पीलीभीत, मार्च 8 -- बीसलपुर। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परासी रामकिशन निवासी गिरीश चंद्र का पुत्र पंकज कुमार तीन मार्च की रात में बीसलपुर से अपने गांव जा रहा था। तभी तेजगति से आ रहे टेंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आईं। जिसका पैर टूट गया। युवक को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के पिता गिरीश चंद्र की तहरीर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...