संभल, मार्च 2 -- चंदौसी इस्लामनगर रोड स्थित बर्रई गांव के पास खेत पर आलू निकलवाने जा रहे बाइक सवार किसान को सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि चंदौसी बदायूं रोड स्थित पथरा तिराहे पर कार रोडवेज बस से भिड़ गई । गनीमत यह रही कोई उसमें हताहत नहीं हुआ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी किसान शिव शंकर पुत्र पूरन रविवार की दोपहर 2 बजे इस्लामनगर रोड स्थित गांव बरई अपने खेत में आलू निकलवाने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। सड़क किनारे पड़ा द...