आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विंदवल के पास दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। उसका लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के देवा विंदलवल गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व वह मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रियाव गांव निवासी रुस्तम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था। दोनों शाम को घर लौट रहे थे। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विंदवल के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सौरभ की हालत गंभीर देखते हुए रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.