मुरादाबाद, मार्च 13 -- काशीपुर- मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार की रात उत्तराखंड के टेंपो के चालक के तेज रफ्तार से टेंपो चलाते हुए तिकुनिया बस स्टैंड के निकट गुजर रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। गुरुवार देर रात युवक की मौत हो गई। काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर लगभग 110 उत्तराखंड में पंजीकृत टेंपो बेहद तेज रफ्तार से और ओवरलोडेड हालत में चलाए जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस करने के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग रही है। सोमवार की रात लगभग 8:00 नगर के मोहल्ला गिलो वाली मस्जिद निवासी नगर पालिका परिषद कर्मचारी अतहर अली मंसूरी का पुत्र कलीम अहमद 18 अपने छोटे भाई को बाइक से लेकर काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर कैलेंडर वाली मस्जिद के सामने से गुजर रहा था तभी उत्तराखंड के टेंपो ने उसे टक्कर मार दी थी। कलीम गंभीर घायल हो गया उसके सिर और कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। कलीम...