सासाराम, अक्टूबर 6 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के रामको शहीद के समीप रोहतास-रेहल पथ पर मंगलवार को अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपुर निवासी स्वर्गीय सोहन राम के 50 वर्षीय पुत्र मेघन राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मेघन राम मंगलवार सुबह टहलने के लिए कैमूर पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर निकले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...