आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली के पास बुधवार की रात टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वह ई-रिक्शा लेकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास निवासी 33 वर्षीय मोनू उर्फ मनोज गोंड ई-रिक्शा चलाता था। वह रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर बुधवार को घर से निकला था। रात करीब आठ बजे नरौली से सवारियां लेकर सिधारी स्थित हाईडिल चौराहे पर छोड़ने गया था। इसके बाद वह नरौली के पास लौटा। सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस बूथ के पास टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे मोनू उर्फ मनोज गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल ई-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.