गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के झूरा गांव निवासी श्रवण कुमार बिंद टेंपो के चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार बिंद अपने घर से पैदल घूमने के लिए निकला था। उसी क्रम में झूरा नहर के पास एक टेंपो ने उसे धक्का मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...