पलामू, अप्रैल 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र के जोरकट मोड़ के समीप बुधवार के रात में टेंपो और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज पत्थर मिल निवासी 58 वर्षीय संतोष कुमार सिंह एवं सदर थाना क्षेत्र के जोरकट निवासी 36 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पाते ही मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर टेंपो और बाइक को जब्त कर लिया गया है जबकि टेंपो चालक फरार है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से फर्द ब्यान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.