रांची, जून 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-टिकर रंगामाटी मार्ग पर लोवादाग के पहाड़माज के समीप शुक्रवार रात करीब नौ बजे मैजिक टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीह निवासी मिट्ठू महतो अपनी मोटरसाइकिल से सोनाहातू थाना क्षेत्र के जडेया मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़माज के पास विपरीत दिशा से आ रही मैजिक टेंपो से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मिट्ठू महतो, टेंपो चालक मोहम्मद जावेद तथा टेंपो में सवार लक्ष्मण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाय...