शामली, मई 18 -- शामली। शहर में प्राइवेट बस एवं टैंपों चालक निर्धारित रुटों को लेकर आमने सामने आ गए। बस चालकों ने टैंपों चालकों को एक भाजपा नेता को संरक्षण देने एवं मारपीट का भी आरोप लगाया। बस यूनियन के आह्वान प्राइवेट बस संचालकों ने विभिन्न रुटों पर बसों का संचालन बंद कर धरना शुरू कर दिया है। शाम के समय विभिन्न रुटों पर बसे न चलने से यात्री परेशान रहे रहे। उन्होंने टेंपो संचालन पर नियम लागू न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बस यूनियन के पदाधिकारियों के मुताबिक कैराना रोड पर टेंपो चालकों द्वारा प्राइवेट बसों एवं मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत संचालित बसों के आगे वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही थीं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस पर बसों का संचालन बंद कर दिया। बस संचालकों का आरोप है कि भाजपा नेता विवेक प्रेमी टेंपो चालकों को संरक्ष...