धनबाद, मई 31 -- कतरास-करकेंद मुख्य मार्ग पर नेशनल अंगारपथरा के समीप शनिवार शाम टेंपो और टोटो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में सिजुआ भदरीचक निवासी तालीब खान, शुभम कुमार, टिंकू अंसारी तथा छाताबाद चार नंबर निवासी सिरीज भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आयी। गंभीर रूप से घायल सिरीज भुइयां को कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है। वहीं अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है। यह भी पढ़ें- रफीगंज-शिवगंज पथ पर बाइक-टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चार घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे धनबाद से कतरास की ओर आ रहा टेंपो सामने से आ रहे टोटो से टकरा गया। सूचना मि...